Saturday, October 17, 2026
26.3 C
Bhopal

स्पा संचालकों के संपर्क में रही महिला आरक्षक समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

स्पा सेंटर संचालकों से मिलीभगत के मामले में दो आरक्षकों को सस्पेंड किया गया है। इनकी शिकायतें अधिकारियों को मिली थीं। इनमें से एक आरक्षक क्राइम ब्रांच का है तो दूसरी महिला आरक्षक है। इन आरक्षकों की सीडीआर निकलवाई गई थी, जिसमें इनकी स्पा संचालकों से अकसर बातचीत होना पाया गया है

इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दायरे में और भी पुलिसकर्मी हैं, जिनकी जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अफसर कार्रवाई की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, पर इन आरक्षकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

कॉल डिटेल निकाली तो पता चला, संचालक से कई बार बात हुई

स्थानीय पुलिस को बताए बिना की थी छापेमारी 4 जनवरी की रात पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने बागसेवनिया, एमपी नगर और कमला नगर थाना क्षेत्रों में 15 स्पा सेंटरों पर जांच की थी। इस दौरान 4 स्पा सेंटरों पर 68 युवक-युवतियों को अनैतिक कार्य करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। इनमें कुछ विदेशी लड़कियां भी थीं। कार्रवाई के दौरान ही कुछ पुलिसकर्मियों के स्पा संचालकों सं संपर्क में होने की बात सामने आई थी।

चार स्पा सेंटर संचालकों पर केस दर्ज

पुलिस ने आशिमा मॉल में चल रहे चार स्पा सेंटरों के संचालकों पर केस दर्ज किया है। इन सभी ने स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों, युवतियों की जानकारी संबंधित थाने में नहीं दी थी। आशिमा मॉल स्थित रबर थाई स्पा सेंटर के संचालक अनिल कुमार, सेवन सीसा स्पा के विकास यादव, स्टार लिट थाई स्पा के रवि सिंह राजपूत और लोटस थाई स्पा के संचालक दीपक भारती के खिलाफ मिसरोद थाने केस में दर्ज किया गया है।

इधर, पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से स्पा सेंटरों पर ताले लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्पा सेंटर के नाम पर किए जा रहे अनैतिक कार्यों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। स्पा सेंटरों से मिलीभगत और इनमें भागीदारी के आरोपों से घिरे पुलिसकर्मियों के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

कर्मचारियों की जानकारी देनी होगी …

राजधानी में चल रहे 200 से अधिक स्पा और मसाज सेंटरों में अनैतिक कार्यों की शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने मॉनीटरिंग पुख्ता करने की कवायद शुरू की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि स्पा, मसाज सेंटर, ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले लोगों की जानकारी भी पुलिस को दी जाए। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। होटल, रिसोर्ट में यह पहले से लागू है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img