Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

Pegasus Spyware Latest: भारत ने 2017 में इजराइल से खरीदा था पेगासस स्पाइवेयर, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा

Pegasus Spyware Latest: अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने दावा किया है कि भारत और इजराइल के बीच 2017 में जो रक्षा सौदा हुआ था, उसी के तहत पेगासस स्पाइवेयर भी खरीदा गया था। NYT के हवाले से PTI ने बताया कि भारत सरकार ने मिसाइल सिस्टम समेत डिफेंस डील के लिए 2 बिलियन डॉलर (करीब 15 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज के हिस्से के रूप में इजरायली स्पाइवेयर पेगासस खरीदा था। इस खुलासे के साथ ही पेगासस जासूसी मामला एक बार फिर चर्चा में है और विपक्ष केंद्र सरकार से सवाल कर रहा है। इस मामले में पिछले साल एक बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब आरोप लगा कि भारत सहित कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार रक्षकों, राजनेताओं और अन्य लोगों की जासूसी करने के लिए पेगासस सॉफ्टवेयर का कथित इस्तेमाल किया है।

NYT ने ‘द बैटल फॉर द वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल साइबरवेपन’ नामक अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजरायली फर्म NSO ग्रुप लगभग एक दशक से अपने इस निगरानी सॉफ्टवेयर को सब्सक्रिप्शन के आधार पर विभिन्न खुफिया एजेंसियों को बेच रहा था। साथ ही यह दावा भी किया गया कि इस सॉफ्टवेर की मदद से ऐसे काम किए जा सकते हैं जो कोई और नहीं कर सकता, कोई निजी कंपनी नहीं, यहां तक ​​​​कि किसी सरकार की खुफिया एजेंसी भी नहीं। दावा किया गया कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से किसी भी आईफोन या एंड्रॉइड स्मार्टफोन के एन्क्रिप्टेड कोड क्रैक किया जा सकता है।

रिपोर्ट में जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा का भी उल्लेख किया गया है। पीएम मोदी का यह जिक्र इजराइल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के लिए किया गया है। भारत में यह मुद्दा शुरू से उठता रहा है। हालांकि, सरकार ने विशिष्ट लोगों पर अपनी ओर से किसी भी तरह की निगरानी के आरोपों को खारिज किया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया जहां सर्वोच्च अदालत ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img