Friday, October 16, 2026
26.3 C
Bhopal

ग्वालियर में कार से बकरी चुराने पहुंचे चोर

ग्वालियर में कार से आए चोर बकरी चोरी कर भाग निकले। मामले का पता चलते ही पीड़ित ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार चोरों का पीछा किया तो चोर कार छोड़कर भाग निकले। घटना बेहट इलाके में मौ रोड की है। पुलिस ने कार काे जब्त कर कार चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

बेहट थाना क्षेत्र के चक दंगियपुरा निवासी मंगल सिंह ने बकरी पाली है। बुधवार को वह बकरी चराने जा रहा था। वह मौ रोड पर पहुंचा और पत्थर पर बैठ गया था। इस दौरान पास ही में उसकी बकरियां चर रही थी, तभी सफेद रंग की टाटा दीआगो कार MP07-CG6685 वहां पर पहुंची और उसमें से एक युवक उतरा और बकरी चोरी कर कार में डालने लगा।

बकरी चोरी करते युवकों को देखकर मंगल सिंह ने शोर मचाया तो कार सवार वहां से भाग निकले। मंगल सिंह ने तुंरत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो कार सवार फंस गए और कार में सवार युवक वहां पर अपनी कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।

खेतों के रास्ते बदमाश हुए फरार पुलिस और स्थानीय लोगों से जब चोर घिर गए तो एक खेत में जा घुसे। पुलिस ने सर्चिंग की, लेकिन खेतों के रास्ते चोर भाग निकले। अब पुलिस कार के नंबर के आधार पर चोरों का पता लगा रहे है।

एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया

बकरी चोरी करने आए कार सवार चोर कार छोड़कर फरार हो गए है। कार को जब्त कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img