Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर ने की स्टाम्प ड्यूटी की चोरी

EOW ने आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी प्रकाश मिन्हास और उनकी पत्नी मनमीत कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनकी 10.793 हेक्टेयर जमीन नर्मदापुरम में है। उन्होंने तथ्य छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्टाम्प शुल्क की चोरी करने की नीयत से रिक्त भूमि दर्शित कर शासन को लाखों रुपयों की राजस्व नुकसान पहुंचाई है।

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्रकाश मिन्हास के खिलाफ शिकायती आवेदन मिला था। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ग्राम मेंहदी खेड़ा, तहसील पिपरिया, जिला नर्मदापुरम में 10.793 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री के समय उदय प्रकाश मिन्हास एवं मनमीत कौर निवासी 10 नंबर स्टॉप, अरेरा कालोनी भोपाल ने तथ्य छिपाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्टाम्प शुल्क की चोरी करने की नीयत से रिक्त भूमि दर्शित कर शासन को लाखों रुपयों की राजस्व नुकसान की गई है।

उक्त शिकायत की जांच पर पाया गया कि क्रय की गई भूमि पर 1600 से अधिक पेड़ लगे हैं। इस प्रकार उदय प्रकाश मिन्हास व मनमीत कौर द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शासन को 18 लाख रुपए से अधिक की राजस्व नुकसान पहुंचाई गई। जांच के आधार पर उदय प्रकाश व मनमीत कौर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Hot this week

मध्य प्रदेश: त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा, भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में 25 ब्रांड का घी अमानक

​भोपाल: त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग...

किन्नर समाज के दो गुटों में गद्दी और वर्चस्व को लेकर विवाद, थाने पहुंचा मामला

​गंजबासौदा (विदिशा): शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के...

Topics

साइबर ठगों का शिकार बने दो बुजुर्ग, खातों से उड़े 4.34 लाख रुपए

ग्वालियर: शहर में साइबर ठग लगातार बुजुर्गों को अपना निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img