Thursday, October 15, 2026
22.8 C
Bhopal

ग्वालियर में कैटरर की जेब काटी, 35 हजार पार

ग्वालियर में मंदिर दर्शन करने आए एक कैटरर (हलवाई) की जेब कटने का मामला सामने आया है। जेबकट ने कैटरर की जेब से 35 हजार रुपए निकाल लिए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास तीन दिन पहले की है। कैटरर ने हजीरा थाने में मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मंदिर में लगे सीसीटीवी खंगाले तो जेबकट के फुटेज मिल गए। पुलिस ने तीन दिन की मशक्कत के बाद जेब कतरे को दबोच लिया।

हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि चौहान प्याऊ थाटीपुर निवासी मिथुन गौड़ पुत्र मदनलाल गौड़ पेशे से कैटरर हैं। वह बिरला नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आते रहते हैं। तीन दिन पहले वह मंदिर आए थे। दर्शन करने के बाद जब वह बाहर जा रहे थे, तभी उनकी जेब कट गई। जेब में रखे 35 हजार रुपए गायब थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

CCTV कैमरों से लगा सुराग

पुलिस ने जब वहां लगे CCTV खंगाले तो उसमें संदेही युवक दर्शन करते समय कैटरर से सटकर चलता नजर आया। कुछ देर बाद वह बिना दर्शन किए ही निकल गया था। शंका होने पर पुलिस ने उसकी तलाश की और उसे पकड़ा है।

तीन दिन की मेहनत तब मिला सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि जो CCTV फुटेज मिले थे, उसमें संदेही युवक पारदी गिरोह के सदस्य जैसा दिख रहा था। इसके बाद एएसआई तिलक सिंह, रामेन्द्र सिंह, आरक्षक करण ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर तलाश की और जेबकट को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोगली पिता ओम प्रकाश जाटव, निवासी शाहगंज आगरा बताया। पुलिस ने उसके पास से 35 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए जेबकट से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img