Thursday, October 15, 2026
24.5 C
Bhopal

अपराध में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

1. थाना टीटी नगर ने 16 माह से अपराध में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

2. थाना टीटी नगर व कमला नगर में लंबित था स्थायी वांरट

3. आरोपी पर था 5000 रूपये का उद्धघोषित इनाम

4. फरार आरोपी अपराध करके जगह बदल कर रह रहा था एंव बार बार मोबाइल नंबर चेंज कर काट रहा था फरारी

भोपाल शहर में कानून व्यावस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराधों में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा4 दिनांक 10.01.25 को थाना टीटी नगर भोपाल के अपराध क्रं. 585/23 धारा 294,323,506,34,327,326,329 भादवि के अपराध में उद्धघोषित फरार आरोपी राजकुमार पिता दयाराम राजपूत उम्र 29 साल नि. म.न. 19 संजय नगर कालोनी श्यामला हिल्स भोपाल को कोलार तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

कैसे पकडाया आरोपी- आरोपी राजकुमार अपना निवास व मोबाइल नंबर बदल लिया था इसलिये उसके बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि आरोपी संभवता गोदरेज कंपनी में इन्सटोलेशन का काम करता है इसी अधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राहक बनकर गोदरेज कंपनी का फर्नीचर लेने और फर्नीचर को इन्सटोलेशन कराने के लिये आरोपी के संबधित मोबाइल नंबर पर बात की तो आरोपी बडा आर्डर प्राप्त होने के झाँसे में आ गया । टीम द्वारा आरोपी को कोलार तिराहे पर बुलाया जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया ।

पुलिस टीम के बार बार आरोपी की माँ के नाम पर स्थित संजय नगर कालोनी में आने के कारण आरोपी ने वह मकान छोडकर मंदाकिनी चौराहे के पास किराये का मकान लिया जहाँ पर पत्नि और बच्चो के साथ रह रहा था ।

आरोपी फरारी के दौरान अपने परिचित रिश्तेदारों के यहाँ ग्वालियर एवं हरदा में रहा जिससे पुलिस की पहुच से दूर हो सके ।
आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2010 से लगातार अडीबाजी, मारपीट के आधा दर्जन से अधिक अपराध थाना टीटी नगर में दर्ज है एंव आरोपी के विरूद्ध थाना कमला नगर व श्यामला हिल्स में दर्ज है।

फरार वारंटी का नाम पता –

राजकुमार पिता दयाराम राजपूत उम्र 29 साल नि. म.न. 19 संजय
नगर कालोनी श्यामला हिल्स भोपाल।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अरजरिया, सउनि संजय धोटे, आर 1441 अरविन्द यादव, आर 3517 सतेन्द्र सोनी की सराहनीय भूमिका रही है।

Hot this week

पैरोल से फरार होने वाले कैदी को दो साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

​भोपाल 16 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आकर...

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

Topics

भोपाल: पत्नी और साली की निर्मम हत्या करने वाले उपनिरीक्षक को दोहरा आजीवन कारावास

​भोपाल: राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

​भोपाल: ऐशबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ी रेलवे ट्रैक पर...

न्यू मार्केट आगजनी: दुकान संचालक पर FIR, हॉकर्स की शिफ्टिंग आज से

​भोपाल: न्यू मार्केट के बालाजी छोला-भटूरा दुकान में लगी भीषण...

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img