Friday, May 15, 2026
30.1 C
Bhopal

पटवारी बोले-सौरभ की डायरी में 1300 करोड़ का हिसाब

भोपाल में इनोवा कार से पकड़े गए 54 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश मामले में एक डायरी के कुछ पन्ने सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये पन्ने पूर्व परिवहन कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की डायरी के हैं। इसके बाद एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस की जांच तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पटवारी ने कहा कि न तो इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई और न किसी से पूछताछ की गई। ऐसा लग रहा है कि जांच एक जगह आकर रुक गई है। इसके पीछे कौन है, यह पता लगाना जरूरी है। पटवारी ने जांच को जल्द और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पटवारी बोले- डायरी और सौरभ का पता लगाना चाहिए पटवारी ने कहा- सौरभ शर्मा के यहां लोकायुक्त, आयकर विभाग और ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें 100 करोड़ रुपए की संपत्ति, 11 करोड़ रुपए कैश और 55 किलो सोना बरामद हुआ था। इस छापेमारी में एक डायरी का जिक्र हुआ था, जिसे मैंने कई बार उठाया है। यह डायरी पब्लिक डोमेन में आनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा- मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। सौरभ शर्मा को सुरक्षा मिलनी चाहिए और ये पता लगाना चाहिए कि वह कहां है। प्रशासन और शासन जितनी देर करेंगे, डायरी और सौरभ शर्मा के वजूद पर सवाल उठते जाएंगे।

कोडवर्ड में लिखे नाम क्या अफसर और मंत्रियों के हैं? पटवारी ने कहा कि डायरी में 5 महीने के दौरान 50 करोड़ रुपए का हिसाब दिया गया है। डायरी के छह पेज सामने आए हैं, जिसमें बताया गया है कि पैसा कहां से आया और कहां गया। डायरी के पन्नों पर ‘टीएम’ और ‘टीसी’ लिखा हुआ है। ये क्या हैं? क्या ‘टीसी’ ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और टीएम’ ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर का कोड वर्ड है?’

जीतू पटवारी ने ये भी सवाल उठाया कि बाकी के 60 पेज कहां हैं, क्योंकि पूरी डायरी 66 पन्नों की है। पटवारी ने कहा- ये पैसा कहां जा रहा था, यह सवाल मध्य प्रदेश की जनता, विपक्ष और मीडिया सब जानना चाहते हैं।

सौरभ ने दो-दो मुख्यमंत्रियों के समय किया काम जीतू पटवारी ने कहा- प्रधानमंत्री जी से मेरे कुछ सवाल हैं। दो-दो चीफ मिनिस्टर पहले शिवराज जी और अब मोहन यादव, दोनों के कार्यकाल में सौरभ शर्मा ने काम किया। यह जो संयुक्त लूट हुई, यह मध्य प्रदेश की जनता से उगाही हुई लूट है।

डायरी के इन 6 पन्नों में एक चेकपोस्ट से 1536 करोड़ रुपए का हिसाब है। दूसरा हिसाब 103 करोड़ और तीसरा हिसाब 155 करोड़ रुपए वन टाइम पेमेंट का हिसाब छह पन्नों में है। तो फिर 66 पन्नों में क्या होगा। मतलब 1300 करोड़ के लगभग इन 6 पन्नों में आया है तो 66 पन्नों में क्या आया होगा? कोई सरकारी एजेंसी बताएगी कि यह 6 पन्ने कहां से आए?

19 आरटीओ चेकपोस्ट का 6 पेजों पर बही खाता पटवारी ने कहा- भ्रष्टाचार का बही खाता इतना है कि मासिक आय कहां से कितनी होगी? यानी छोटे टोल से लगभग 30 करोड़ और बड़े टोल से 60 करोड़ रुपए दिए जाते थे। 19 आरटीओ चेक पोस्ट, जिसमें 51 आरटीओ के 19 चेकपोस्ट पर यह वसूली की जाती थी।

उनका हिसाब इन 6 पन्नों में बताया गया। उन चेक पोस्ट के नाम भी लिखे हुए हैं। सरकार ने कहा कि 2021 के बाद हम चेक पोस्ट खत्म कर देंगे। यानी हम चेक पोस्ट खत्म कर देंगे सरकार को कुछ नहीं देंगे, लेकिन उगाही जारी रखेंगे। अलग-अलग जगहों पर छोटे-छोटे कर्मचारियों को ठेका दिया गया।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img