Tuesday, October 13, 2026
24.1 C
Bhopal

मकर संक्रांति पर कल भाेपाल-इंदौर में छुट्‌टी

भोपाल में कल, 14 जनवरी को लोकल हॉली-डे रहेगा। मंगलवार को मकर संक्रांति होने पर सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इंदौर में भी मकर संक्रांति पर छुट्‌टी रहेगी। सरकार ने मकर संक्रांति समेत 4 अवकाश घोषित किए हैं।

लोकल अवकाश होने से सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और कोई कामकाज नहीं होगा। भोपाल में वल्लभ भवन समेत सभी प्रादेशिक, संभाग और जिला स्तर के ऑफिस भी बंद रहेंगे। वहीं, स्कूलों की भी छुट्‌टी रहेगी। इस दिन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी नहीं हो सकेंगी। परी बाजार और आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस भी बंद रहेंगे। भोपाल में करीब 60 हजार और इंदौर में लगभग 30 हजार सरकारी कर्मचारी हैं।

रंगपंचमी पर भी अवकाश रहेगा सरकार ने भोपाल के लिए कुल चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें 14 जनवरी मकर संक्रांति, 19 मार्च रंगपंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) शामिल हैं।

इंदौर में भी स्थानीय अवकाश इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले स्थानीय अवकाश की सूची जारी की है। इसके तहत कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इंदौर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मार्च माह में आने वाली होली पर्व पर रंगपंचमी का भी स्थानीय अवकाश रहेगा।

रंगपंचमी पर इंदौर में 100 साल से विश्व प्रसिद्ध रंगारंग गेर निकलती है। इसमें इंदौर के अलावा देश-विदेश के लाखों लोग शामिल होते हैं। यह अवकाश 19 मार्च बुधवार को रहेगा। दशहरा मिलन के अवसर पर दशहरे के अगले दिन 3 अक्टूबर को भी स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 22 अगस्त को अहिल्या उत्सव पर आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img