Sunday, July 5, 2026
29.4 C
Bhopal

कॉलोनी में चोरी कर रहे थे बदमाश, रहवासियों ने पकड़ा

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहवासियों की मदद से पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। बताया जाता है कि रात के समय चोर ई-रिक्शा में मशीन और लोहे का सामान भरकर ले जा रहे थे।

जब रहवासियों ने उन्हें देखा, तो शोर मचा दिया। घबराकर दो बदमाश पड़ोसी की छत से कूदकर भागने लगे। इनमें से एक को एक रहवासी ने धक्का देकर गिरा दिया और बाद में भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच ई-रिक्शा में अपने साथियों का रास्ता देख रहा चोर भी पकड़ा गया। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

द्वारकापुरी थाने के शांतिनाथपुरी इलाके में सोमवार रात करीब 11:45 बजे रहवासियों ने अजय यादव और उसके साथी यश सिंदुरिया को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का तीसरा साथी राज यादव फरार है। तीनों बदमाश एक निर्माणाधीन मकान के लिए लाए गए सामान को चुराकर ई-रिक्शा में भर रहे थे। चोरों ने लोहे की मशीन और अन्य सामान चोरी किया था।इस बीच गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें देखा और चोर निर्माणाधीन मकान में घुस गए। वहां से वे एक अन्य परिवार की छत पर कूद गए। घर में मौजूद एक लड़की ने चोरों को देखकर शोर मचाया। तभी एक रहवासी सन्नी ने अजय यादव को धक्का देकर गिरा दिया। रहवासियों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।इसके बाद ई-रिक्शा में खड़े यश सिंदुरिया को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा और चोरी का सामान जब्त कर लिया और दोनों को थाने ले गई।

दवा व्यापारी के घर चोरी करने वाला नौकर पकड़ा गया

तुकोगंज इलाके में दवा व्यापारी के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय व्यापारी का 13 साल का बेटा घर में सो रहा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में उनका पूर्व नौकर जितेंद्र मीणा दिखा। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन पर उसके दोस्तों से मिलने के दौरान हिरासत में लिया।

तुकोगंज में रेसकोर्स रोड़ के पास दवा व्यापारी अमित के यहां चोरी करने के मामले में उसके पूर्व नौकर जितेन्द्र मीणा की पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने जितेन्द्र को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बहाने से उसे दोस्तो के जरिए मिलने बुलाया। इसी दौरान उसे पकड़कर तुकोगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

शिक्षक के घर घुसे चोर

तेजाजी नगर इलाके में एक शिक्षक के घर चोरी की वारदात हुई। चोर यहां से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सुबोध पुत्र प्रबोध मिश्रा निवासी एकलव्य आदर्श आवासी विद्यालय की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुबोध पेशे से शिक्षक है। वह काम से बाहर गए थे। रात में बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से सोने और चांदी के आभूषण व केस चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त मामले में केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img