Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

Bihar: मंदिर लूटने से पहले बदमाशों ने 7 कुत्तों का मार डाला, दानपेटी से चोरी किए 15 हजार रुपए

Bihar News: बिहार के कैमूर में दर्दनाक घटना हुई। यहां एक मंदिर में हुई डकैती के दौरान 7 आवारा कुत्तों की मौत हो गई। बदमाशों ने मंदिर का दरवाजा तोड़ दिया। वह आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बाद में मंदिर की दान पेटी से 15 हजार रुपए चोरी कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही जांच

घटना का पता तब चला जब शनिवार सुबह मोहनिया इलाके में रेलवे मॉल गोदाम रोड के जीआरपी थाना परिसर स्थित मंदिर में एक पुजारी पूजा-अर्चना करने पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी पुलिस थाना प्रभारी जय प्रकाश ने कहा कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है। अधिक विवरण जल्द सामने आएंगे।

सख्त कार्रवाई की मांग

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंदिर के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि चोरों ने मंदिर का दरवाजा तोड़ दिया और दानपेट्टी से पैसे चुरा लिए। धीरेंद्र ने कहा, मंदिर के पास रहने वाले सात मासूम जीवों को भी जहर देकर मार दिया गया। ये कुत्ते आरती के बाद प्रसाद लेने के लिए मंदिर में रुकते हैं। बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। मैं प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग करता हूं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img