Saturday, May 16, 2026
39.1 C
Bhopal

भोपाल सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नरेश अग्रवाल

भोपाल के श्रीसराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल चुने गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष राजेश सोनी रज्जू, सचिव अखिलेश मित्तल, सह सचिव सचिन जैन और कोषाध्यक्ष अमित बिंदल निर्वाचित हुए। शाम 4 बजे तक 231 में से 222 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 9 मतदाता वोटिंग नहीं कर सके। शाम 6.15 बजे के बाद नतीजे आ गए।

चुनाव में दो पैनल- ‘युवा पैनल’ और ‘आपकी अपनी पैनल’ मैदान में थी। जो पांच पदाधिकारी चुने गए हैं, वे दोनों ही पैनल से हैं। इस बार चुनाव में पार्किंग, सुरक्षा, हाईमास्ट और सुलभ कॉम्पलेक्स जैसे चुनावी मुद्दे छाए रहे। बता दें कि मौजूदा कार्यकारिणी ने अपनी ‘युवा पैनल’ मैदान में उतारी थी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष समेत 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव हुए। चौक बाजार स्थित गोपाल धर्मशाला में वोटिंग हुई। यही पर काउंटिंग की गई।

ये 2 पैनल, जो मैदान में थी ‘युवा पैनल’: अध्यक्ष पद के लिए अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी रज्जू, सचिव अखिलेश मित्तल, सह सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल। कार्यकारिणी प्रत्याशी सुलभ मित्तल, गौरव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विजय वर्मा, राधेश्याम गोयल, मनीष मित्तल, तरुण बिंदल, ऋषिकांत अग्रवाल, अमित मंगल, प्रशांत मंगल, शैलेंद्र सोनी। ‘आपकी अपनी पैनल’: अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, सचिव राजेश मित्तल, सह सचिव अजय गुप मुन्ना, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, सुधांशु गोपाल अग्रवाल,गोविंद अग्रवाल, गौरव बंसल, सुनील सोनी, राजेश अग्रवाल, अनूप राजानी और रमेशचंद्र सोनी।

एक निर्दलीय भी मैदान में इन दोनों पैनल के अलावा एक निर्दलीय भी कार्यकारिणी सदस्य के लिए मैदान में थे। यानी, मुख्य घमासान दोनों पैनल के बीच ही रहा।

कुल 231 व्यापारियों को वोटिंग की पात्रता चुनाव में पुराने शहर स्थित सराफा बाजार के कुल 231 व्यापारी वोट डालने के लिए पात्र थे। इनमें से 222 ने वोट डाले। इन्होंने एक बार में कुल 16 वोट डाले हैं। इनमें 5 पदाधिकारी और 11 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। यह एसोसिएशन भोपाल के सराफा व्यापारियों का पुराना और प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन है।

Hot this week

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

Topics

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img