Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

विदिशा पुलिस ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

35 विद्यालयों के लगभग 10,000 बच्चे हुए लाभान्वित

दिनांक: 13 जनवरी, 2025

विदिशा: विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य उद्देश्य

पुलिस सेवाओं की जानकारी: विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा कानून, यातायात नियमों आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना।


पुलिस की सकारात्मक छवि:
पुलिस की कार्यप्रणाली और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देकर पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना।
समाज में जागरूकता:
साइबर अपराध, नशा मुक्ति, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना।

कार्यक्रम का विवरण
विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी सर के द्वारा केंद्रीय विद्यालय विदिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा डॉ प्रशांत चौबे के द्वारा साकेत एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल पुरनपुरा, डीएसपी ज्योति शर्मा महिला सुरक्षा के द्वारा सनराइजर्स स्कूल एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक उर्मिला यादव के द्वारा एमिनेंट हाइट्स पब्लिक स्कूल मैं भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई और उन्हें जागरूक किया गया इसी तरह से थाना प्रभारी कोतवाली, सिविल लाइन, महिला थाना, यातायात थाना, अजाक थाना एवं विदिशा जिले में सभी संभागीय स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं सभी थानों के थाना प्रभारी के द्वारा भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में आयोजित किए गए।

छात्रों को दी गई जानकारी
नवीन कानून: 1 जुलाई 2024 से लागू हुए महिला सुरक्षा संबंधी नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबर: 100, 1098, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।


यातायात नियम: यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।


साइबर अपराध: साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।


नशा मुक्ति: नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
महिला सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों और उपायों के बारे में बताया गया।
गुड टच-बैड टच: बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया।


Career counselling:
छात्र-छात्राओं को विभिन्न परीक्षाएं जैसे एमपीएससी, यूपीएससी, एमपी सब इंस्पेक्टर एवं अन्य परीक्षाओं में कैसे भाग लिया जाए क्या तैयारी की जाए इसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

छात्रों के सवालों का समाधान
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों के सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया।

जिलेभर में अभियान
यह अभियान जिले के लगभग 35 स्कूलों में चलाया गया, जिसमें लगभग 10,000 छात्रों ने भाग लिया।

निरंतर अभियान
विदिशा पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग क्लासों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।
विदिशा पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल

Hot this week

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img