Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी सुनील गुर्जर की हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने बरैठा हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी दो महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।

दो महीने पहले ग्लोरी विला कॉलोनी के पास प्रॉपर्टी कारोबारी सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का कारण एक जमीन विवाद था। मृतक और आरोपी दोस्त थे और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े थे। लेकिन जमीन की डील को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जो इस हत्याकांड की वजह बना।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हत्या में शामिल पांच आरोपियों में से चार—पुष्पेंद्र भदौरिया, राहुल भदौरिया, भोलू भदौरिया और देवेंद्र भदौरिया—को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन मुख्य आरोपी लला उर्फ सत्येंद्र सिंह भदौरिया फरार था।

पुलिस को सूचना मिली कि लला बरेठा हाईवे पर किसी से मिलने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या से जुड़े और साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसे पकड़ लिया गया।

फरार आरोपियों पर ग्वालियर पुलिस कप्तान ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया-

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में शामिल दस हजार रुपए के इनामी को महाराजपुरा थाना पुलिस ने हाईवे स्थित बरेठा पुल के पास से पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि इस मामले में चार आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img