Monday, October 12, 2026
32.9 C
Bhopal

कपल ने रची थी कैमरामेन से लूट की साजिश

बैरसिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट की वारदात के मास्टर माइंड प्रेमी और प्रेमिका निकले। लूट के कैमरे से मुख्य आरोपी स्वयं का वीडियोग्राफी का बिजनेस शुरू करना चाहता था। एक एड देखने के बाद प्रेमी युगल ने लूट की साजिश रची। चार साथियों को भी साजिश में शामिल किया। लूट में इस्तेमाल कार सहित सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 जनवरी को लटेरी निवासी अजय कुशवाह से लूट हुई थी। अजय एक कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने जा रहे थे। नरसिंहगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल, कैमरा लूटकर भाग निकले थे। थाना प्रभारी अरुण शर्मा की टीम ने सबसे पहले वो नंबर ट्रेस किया, जिससे कॉल कर फरियादी को बुलाया गया था।

यह नंबर मुख्य आरोपी अनिकेत का निकला। पुलिस ने अनिकेत बैरागी को राउंडअप कर पूछताछ की तो पूरी कहानी खुल गई। अनिकेत ने बताया उसकी गर्लफ्रेंड जानकी सेन ने फोटोग्राफर को एक कार्यक्रम का ऑर्डर देने के बहाने बुलाया था। पुलिस ने लूट में शामिल खालिद खां, अनिल कुशवाह, बंटी धाकड़, राजेश राजा और जानकी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरवी रखी कार का इस्तेमाल

वारदात में इस्तेमाल कार बंटी धाकड़ की निकली। पूछताछ करने पर पता चला बंटी ने किसी व्यक्ति को ब्याज पर रकम दी थी और उसकी कार गिरवी रखी थी। इस कार का उपयोग लूट में ​हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

ऐसे आया लूट का आइडिया

अनिकेत वीडियो ग्राफी और फोटोशूट का स्वयं का कारोबार करना चाहता था। लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। परिजन उसे सपोर्ट करने को तैयार नहीं थे। उसने गर्लफ्रेंड के सामने कारोबार शुरू करने की मंशा जाहिर की। इसी बीच दोनों को बैरसिया इलाके में एक होर्डिंग पर फरियादी का वीडियो शूटिंग का एड दिखा। तब लटेरी निवासी अजय कुशवाह को 9 जनवरी को जानकी ने कॉल कर बर्थ-डे पार्टी में फोटोशूट के बहाने बुलाया। जिसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Hot this week

भोपाल: मॉर्निंग वॉक पर निकले सेना के रिटायर्ड हवलदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

​भोपाल: गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक...

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img