Wednesday, July 15, 2026
30.8 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

हमीदिया हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने 400 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच 50 से अधिक कर्मचारियों को इस महीने की 20 तारीख तक सेवा समाप्ति के लेटर दिए जा चुके हैं।

इनमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। इसके चलते गुरुवार सुबह से ही हमीदिया अस्पताल में हड़ताल जारी है। कर्मचारी लगातार अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल में वार्ड बॉय और लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

इससे पहले, जीएमसी ने इसे लेकर मैनेजमेंट में एक निजी कंपनी को लेटर जारी किया था। बताया जा रहा है कि निकाले जा रहे ये वही कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी नियुक्ति कोविड महामारी के दौरान हुई थी।

डीन कविता एन. सिंह ने पहले कहा था कि शासन से स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी अधिक हैं। वर्तमान में शासन द्वारा स्वीकृत पदों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सैलरी को लेकर हमीदिया अस्पताल के 500 से अधिक वार्ड बॉय महीने भर में पहले ही दो बार हड़ताल कर चुके हैं। अस्पताल में रोजाना 2500 से अधिक मरीज ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में आते हैं और 60 से अधिक ऑपरेशन किए जाते हैं।

कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मरीज परेशान होते नजर आए।

मैनेजमेंट देता है 1100 से ज्यादा कर्मचारियों को सैलरी

  • हमीदिया में 1800 से अधिक प्राइवेट कर्मचारी कार्यरत हैं।
  • इनमें सफाईकर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि शामिल हैं।
  • प्रबंधन की ओर से 1100 से अधिक कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है।
  • करीब 700 कर्मचारियों को एजाइल कंपनी की ओर से सैलरी मिलती है।

Hot this week

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

Topics

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img