Monday, October 12, 2026
21.9 C
Bhopal

FOB से जुड़ेगा स्टेशन, सीधे डीबी मॉल जा सकेंगे

भोपाल के एमपी नगर में डीबी सिटी मेट्रो रेल स्टेशन से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) जुड़ेगा। इसके बाद यात्री स्टेशन से उतरकर सीधे डीबी मॉल आ-जा सकेंगे। इस ब्रिज का स्ट्रक्चर पूरा हो गया है। जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह तक ब्रिज को स्ट्रक्चर पर रख दिया जाएगा।

डीबी सिटी स्टेशन का यह दूसरा एंट्री-एग्जिट पॉइंट होगा। जिसे स्टेशन की विपरीत दिशा में सड़क के दूसरी ओर (डीबी सिटी मॉल तरफ) बनाया जा रहा है। स्टेशन और एंट्री-एग्जिट बिल्डिंग को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। मेट्रो स्टेशन जाने या इससे बाहर निकलने के लिए यात्रियों को इसी एफओबी से होकर गुजरना पड़ेगा।

20 मीटर लंबा एफओबी यह एफओबी करीब 20 मीटर लंबा है, जो एफओबी जीजी फ्लाईओवर से डेढ़ मीटर नीचे और सड़क से करीब 7 मीटर ऊपर बनाया जा रहा है। यानी, एफओबी के ऊपर-नीचे से गाड़ियां गुजरेंगी। मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बनाने के लिए सुभाष नगर और रानी कमलापति स्टेशन पर भी इस तरह के एफओबी बनाए जा रहे हैं, लेकिन डीबी सिटी मॉल स्टेशन पर एक बड़ी तकनीकी परेशानी जीजी फ्लाईओवर भी थी।

मौके पर ही असेंबल हो रहा ब्रिज

यह एफओबी मौके पर ही असेंबल किया जा रहा है। ताकि, बड़ी क्रेन की मदद से इसे सीमेंट के स्ट्रक्चर पर रखा जा सके। इससे ब्रिज को यहां लाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।

जल्द आएगी आरडीएसओ की टीम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) रेलवे की एक संस्था है। इसका मुख्यालय लखनऊ (उप्र) में है। किसी भी शहर में मेट्रो चलाने से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी टीम निरीक्षण करती है। यह आरडीएसओ की रिपोर्ट देखती है। आरडीएसओ टीम जल्द ही भोपाल आ सकती है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img