Sunday, October 11, 2026
23.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती से सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की, इसके बाद युवती से वीडियो कॉल कर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी युवक युवती को करीब एक साल से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने युवती से 5 लाख रुपए की मांग भी की थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए राहुल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। पिछले एक साल से आरोपी ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग करने लगा।

राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

2 जनवरी को पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर राजस्थान के मकराना में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img