Wednesday, July 15, 2026
25.4 C
Bhopal

ग्वालियर में सड़क पर दौड़ी ‘बर्निंग कार

ग्वालियर में बुधवार-गुरुवार देर रात एक चलती कार अचानक बर्निंग कार में तब्दील हो गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। कुछ ही पल में कार पूरी तरह आग का गोला बन गई।

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के मेला रोड की है। बताया जा रहा है कि लाल रंग की स्विफ्ट कार रात करीब 2:00 बजे स्टेशन की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मेला रोड पर पहुंची, उसमें से अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक और अन्य सवार कुछ समझ पाते, कार से आग की तेज लपटें उठने लगीं।

पुलिसकर्मियों की तत्परता ने बचाई जान

मेला रोड पर ड्यूटी पर तैनात गोला का मंदिर थाने के पुलिसकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर कार के गेट खोलकर उसमें सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कार सवारों ने तुरंत डायल-100 पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कार में आग का कारण शॉर्ट सर्किट

फायर ब्रिगेड अधिकारी अतिवल सिंह यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार सवारों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img