Saturday, October 10, 2026
26.1 C
Bhopal

नशे में धुत युवक ने हूटर बजाकर मचाया हंगामा

ग्वालियर में एक शराबी युवक ने पुलिस चेकिंग के दौरान हूटर बजाकर हंगामा मचा दिया। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा। आरोपी बंटी तोमर अपने एक परिचित की कार लेकर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर रहा था।

पुरानी छावनी थाना प्रभारी क्षमा राजौरिया के अनुसार, गुरुवार शाम को हाईवे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार (MP32 C 2695) तेज गति से आई और चालक हूटर बजाने लगा। शुरू में पुलिसकर्मियों को लगा कि कोई वीआईपी आ रहा है, लेकिन जब उन्होंने कार को रोककर जांच की तो चालक नशे में धुत मिला। कार से शराब की तेज महक आ रही थी।

पूछताछ में आरोपी की पहचान द्वारिकापुरी निवासी बंटी तोमर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह किसी परिचित की कार लेकर आया था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए कार में लगा हूटर जब्त कर लिया। साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img