Friday, May 15, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल-राजगढ़ बॉर्डर पर पार्वती नदी पर बना पुल धंसा

भोपाल और राजगढ़ जिले की बॉर्डर पर पार्वती नदी का पुल क्रैक होकर धंस गया है। इसके बाद गुरुवार रात से पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पार्वती नदी पर बना ये पुल बैरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित है। पुल 49 साल पुराना है। 1976 में बना था।

पुल धंसने की जानकारी मिलने पर बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा रात 9 बजे मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान दोनों ओर से बेरिकेडिंग की गई। वाहनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट किया गया है। नरसिंहगढ़ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी पुल का जायजा लिया। पुल के दोनों ओर पुलिस तैनात है। एमपीआरडीसी के एक्सपर्ट शुक्रवार को जांच करेंगे।

एसडीएम ने एमपीआरडीसी को लिखा लेटर

एसडीएम शर्मा ने एमपीआरडीसी (मप्र सड़क विकास निगम, भोपाल के संभागीय प्रबंधक) को लेटर भी लिखा है। लेटर में लिखा कि ”पार्वती पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से आवाजाही के कारण जान-माल के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक रूप से इस ब्रिज के पिलर के नीचे बड़ा गड्‌ढा हो गया है। इसलिए जरूरी है कि नरसिंहगढ़-बैरसिया आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए।”

सभी वाहनों की आवाजाही होगी बंद शुक्रवार को एमपीआरडीसी की टीम मौके पर पहुंचेंगी और जांच करेगी कि ब्रिज को कितना नुकसान हुआ है। साथ ही ऑप्शनल रास्तों की भी व्यवस्था की जाएगी।

नरसिंहगढ़ से कुरावर होकर भोपाल जा सकेंगे नरसिंहगढ़ के एसडीओपी भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मंगलगढ़ और बरायठा के बीच में पार्वती नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। नरसिंहगढ़ से नजीराबाद जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल न करें। नरसिंहगढ़ से देवगढ़, कुरावर होते हुए भोपाल की तरफ की यात्रा करें। इसी प्रकार नजीराबाद से नरसिंहगढ़ आने वालों को भी उस तरफ से रोका गया है।

दो साल पहले की गई थी मरम्मत पार्वती नदी पर बना ये पुल राजगढ़ और भोपाल जिले की सीमा पर है। यह नरसिंहगढ़ को नजीराबाद, बैरसिया, विदिशा और भोपाल से जोड़ता है। इसकी दो साल पहले ही मरम्मत की थी। पुल के एक तरफ बैरसिया और दूसरी तरफ नरसिंहगढ़ तहसील है।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img