Friday, May 15, 2026
34.1 C
Bhopal

ग्वालियर के समर गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा

ग्वालियर में बहुचर्चित मसाज पॉर्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद से ही पुलिस ने अब मसाज पॉर्लर के साथ ही होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पड़ताल करना शुरू कर दिया है। बीते रोज मुरार थाना पुलिस को एक गेस्ट हाउस में चेकिंग के दौरान अनैतिक गतिविधियों का संचालन होता मिला।

यहां का रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि लोकल युवक व युवतियां यहां पर आते थे और मात्र एक-एक घंटे के लिए रूम किराए पर लेते थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने गेस्ट हाउस मैनेजर व एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर के मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि थाना क्षेत्र में चल रहे होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में एसआई नरेन्द्र सिंह सिसौदिया,आरक्षक योगेन्द्र सिंह व थाने के अन्य बल के साथ सर्चिंग अभियान शुरू किया था। पुलिस टीम जब चेक करते हुए सीपी कॉलोनी में चल रहे समर गेस्ट हाउस पहुंची तो यहां पर गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

ग्राहकों को कम समय के लिए देते थे रूम

पुलिस को वहां के एंट्री रजिस्टर से पता चला कि वहां पर रूम किराए पर लेने वाले बहुत ही कम समय के लिए कमरा किराए पर लेते थे और अधिकतर रूम लेने वालों ने मात्र एक घंटे के लिए रूम लिया था। जब कमरा किराए पर लेने वालों की जानकारी के लिए उनसे आधार कार्ड व अन्य पहचान के दस्तावेज मांगे तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर विनय प्रताप सिंह तोमर पुत्र राजकरन सिंह तोमर, निवासी सीपी कॉलोनी और कर्मचारी प्रियांक उर्फ रोनी सिकरवार निवासी एसएलपी कॉलोनी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मैनेजर और कर्मचारी से पूछताछ में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए मुरार थाना सर्किल के सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि थाना क्षेत्र में अनैतिक कृत्य करने वालों के खिलाफ पुलिस अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। जहां पर भी गलत कार्रवाई का पता चलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गेस्ट हाउस के मैनेजर और कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img