Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

सार्वजनिक तालाब के लिए किसान ने दे दी जमीन

मोहखेड़। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खेती को लाभ धंधा बनाने को लेकर विभिन्ना प्रयास कर रही है, लेकिन आज भी कुछ ऐसी आदिवासी गांव के किसान खेती में घाटे का सौदा कर रहे हैं। जिसका कारण सिंचाई के पानी न होना है। कुछ ऐसा ही मामला विकासखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर लोंहांगी आदिवासी गांव का है जहां पर किसानों के लिए सिंचाई का कोई साधन नहीं है। ऐसे में गांव के किसान ने अपनी जमीन दान देकर सार्वजनिक तलाब निर्माण की मांग की है। जिससे हर किसान को फसलों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। गांव के रहने एक बुजुर्ग किसान देवराव पवार ने विगत दिनों अपनी निजी दो एकड़ जमीन की रजिस्ट्री लोहांगी पंचायत को कर दी। बता दें कि गांव से लगे आमानाला में सार्वजनिक तलाब बनने से करीबन 100 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बुजुर्ग किसान के अलावा अन्य किसानों ने अपनी निजी जमीन देने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री के सामने भी रखी बात

गांव में शासकीय जमीन के अभाव के चलते किसानों ने सार्वजनिक तलाब निर्माण को लेकर दान दी गई जमीन पर तलाब निर्माण की स्वीकृति दिलाए जाने की बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष पंचायत में रखी। वहीं उक्त समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू से कलेक्टर से बात कर उक्त समस्या को हल करवाने की बात कही। भले ही गांव के एक बुजुर्ग किसान ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री तलाब निर्माण के लिए पंचायत को कर दी है। वहीं अन्य किसान भी अपनी जमीन दान में देने की बात कह रहे हैं, लेकिन ये प्रक्रिया कब और कैसे पूरी होगी ये देखने वाली बात होगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img