Sunday, March 15, 2026
29.3 C
Bhopal

चोरी का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया, युवक की मौत

भोपाल के युवक की बैतूल के पाथाखेड़ा में पेड़ से लोडिंग वाहन टकराने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि वह वाहन को चोरी कर भाग रहा था। तभी यह हादसा हुआ। बैतूल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार तड़के सुबह 3:30 बजे का है। पीएम के बाद शव मृतक के परिजन को सौंप दिया गया है।

बुधवारा निवासी रेहान उर्फ बिट्टू (28) ड्राइवरी करता था। चोरी किया गया छोटा हाथी वाहन सारणी-परासिया स्टेट हाईवे पर एक पेड़ से टकरा गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सारणी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के मुताबिक, चोरी किया गया वाहन बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा निवासी संतोष कुमार का था, जिसमें माल भरा हुआ था। वाहन मालिक ने बताया कि उन्होंने रात में वाहन को लोड कर खड़ा किया था, जिसे कोई चुराकर ले गया था।

‘युवक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला है’

एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि, मृतक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिम कार्ड थे। इन सिम कार्ड को दूसरे मोबाइल में लगाकर संपर्कों के जरिए मृतक की पहचान की गई।

पुलिस अब मृतक के पिछले 6 महीने सीडीआर चेक की जा रही है। जिससे मृतक के आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके। साथ ही, जिन स्थानों पर वह गया था, वहां की चोरी की घटनाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

दो दिन पहले भोपाल से रवाना हुआ था

युवक भोपाल से दो दिन पहले रवाना हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि चोरी की नीयत से वह ट्रेन में सवार होकर बैतूल पहुंचा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अकेला था कि उसके साथी भी साथ थे।

Hot this week

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक...

पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विदिशा। जिले के मुरवास थाना क्षेत्र में खाकी एक...

भोपाल: बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के...

टायर बदलने में उलझा रहा व्यापारी, कार से 17 लाख पार

​जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45...

नागौद के कद्दावर नेता यादवेंद्र सिंह का निधन, सरपंच से विधायक तक का रहा सफर

​सतना/भोपाल: विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और नागौद के...

Topics

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी पिता को 7 साल की जेल

​भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने रिश्तों को...

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

​भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img