Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

जिसे प्यार से नानू कहती थी, उसने किया रेप

जबलपुर में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप की वारदात हुई है। आरोपी, पीड़ित बच्ची के घर के पास में ही रहता है। खास बात ये है कि बच्ची उसे प्यार से नानू कहती थी, उसने ही बच्ची के साथ गलत काम किया।

रेप की ये घटना जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र में 15 जनवरी बुधवार की है। पीड़ित के परिजन ने गुरुवार को पुलिस को इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 रुपए दिए और गोद में उठाकर ले गया आरोपी 15 जनवरी की शाम को बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी मोहम्मद इस्लाम उसे चिप्स लाने के नाम पर 5 रुपए दिए। फिर उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां कमरे में बच्ची का मुंह बंद कर रेप किया।

इसके बाद उसे घर के सामने छोड़कर भाग गया।

बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसने मां को बताया कि पास में रहने वाले नानू (इस्लाम) ने उसके कपड़े उतार दिए थे। बच्ची की मां तुरंत आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।

अगले दिन 16 जनवरी को बच्ची के पिता घर आए तब हनुमान ताल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी धीरज राज और एसआई संगीता चौधरी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला।

आरोपी की नाती के साथ खेलती थी बच्ची बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी बुधवार को शाम 7 बजे पास ही रहने मोहम्मद इस्लाम की नाती के साथ खेलने गई थी। वह रात करीब 8.30 घर चिप्स लेकर आई और अपना पायजामा उतारने लगी। मैंने देखा उसका पायजामा गीला था। पूछने पर उसने बताया कि नानू ने 5 रुपए दिए और सोफे पर गंदा काम किया। उस वक्त उनके घर में कोई नहीं था।

कचरा गाड़ी चलाता है आरोपी इस्लाम थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि शुक्रवार की सुबह आरोपी मोहम्मद इस्लाम (42) अपने घर के पास देखा गया। वह शहर छोड़ने की फिराक में है।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img