राजधानी भोपाल के करीब 50 इलाकों में शनिवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें होशंगाबाद रोड, सुभाषनगर, मंदाकिनी कॉलोनी, महाबली नगर, जानकी रेजीडेंसी, गुलाब नगर, जेके टाउन जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नीलम पार्क, बरखेड़ी, लाल परेड एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दीक्षा नगर, कादंबरी, गुलाब नगर, सिल्वर स्टेट, रामेश्वर बी फेस एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सुभाष नगर, एचआईजी, एमआईजी क्वार्टर, पद्मनाथ नगर, हाउसिंग बोर्ड, सुदामा नगर, एकता पुरी, स्वदेश नगर, विनायक होम्स, बिशनखेड़ी, आकाश गार्डन, बैरागढ़ मंडी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मंदाकिनी कॉलोनी, मंदाकिनी चौराहा, खादिम चौराहा, विंडसर स्क्वेयर, गुरुकृपा टावर, अल्टीमेट ऑर्केड, पैलेस आर्चेड, जानकी रेजीडेंसी, फॉरच्यून एस्टेट, वेस्टर्न होटल, महाबली नगर, अंबेडकर नगर, सांईनाथ, शालीमार पार्क, शालीमार गार्डन, सर्व-धम ए, बी-सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल, चिनार फॉरच्यून एवं आसपास के इलाके।




