Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

लोन दिलाने के बहाने ब्यूटी पार्लर संचालिका से धोखधड़ी

इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाली एक महिला के साथ लोन दिलाने के नाम पर अकाउंट खोलकर आरोपी ने धोखाधड़ी की।

आरोपी ने इस अकाउंट में लाखों का ट्रांजैक्शन कर दिया। एमजी रोड पुलिस ने माया कुलकर्णी भट्‌टा की शिकायत पर श्याम नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है।

माया कुलकर्णी ने बताया-

मैं ब्यूटी पार्लर का काम करती हूं। 2024 में मेरी पहचान वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से श्याम से हुई। उसने बताया कि वह लोन दिलाने का काम करता है। मुझे लोन की जरूरत थी तो श्याम से संपर्क किया। उसने डॉक्यूमेंट लेकर भंडारी ब्रिज पर आने की बात कही। बताया था कि लोन के लिए अकाउंट खुलवाना पड़ेगा।

माया के मुताबिक- एसबीआई बैंक में भंडारी चौराहे शाखा पर अकाउंट खुलवाने के नाम पर कुछ डॉक्यूमेंट साइन करवाए। इसमें एक सप्ताह में अकाउंट खुलने और फिर लोन की प्रोसेस होने की बात कही। उसे इसी बीच एक बार कॉल किया तो उसने बताया कि प्रोसेस चालू है।

इसके कुछ दिन बाद उसका नंबर बंद आया। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मियों के कॉल आए। उन्होंने बताया कि आपके अकाउंट में बाहर से रुपए आए हैं। उन रुपए को लेकर पीड़िता को जानकारी नहीं थी।

बाद में पता चला कि इस तरह के अकाउंट का उपयोग एडवाइजरी के फर्जी रुपए डलवाने के लिए किया गया। पुलिस अब नंबर के आधार पर आरोपी श्याम की तलाश कर रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img