Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर सुपरवाइजर की मौत

रायसेन रोड स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माणाधीन छात्रावास में काम कर रहे कांट्रेक्टर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब 36 वर्षीय गगन गर्ग काम कर रहे थे। उस समय वहां कई मजदूर भी मौजूद थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

बताया जा रहा है कि उस समय गगन अपनी टीम के साथ मिलकर सामान चढ़ाने की लिफ्ट इंस्टॉल कर रहे थे। अचानक ट्रॉली फिसलने के चलते गगन ने ट्रॉली पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास में उनका पैर भी फिसल गया। करीब 30 फीट नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई माैत

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार, गगन रायसेन रोड स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को वह निर्माणाधीन छात्रावास की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। हादसे के बाद मजदूरों ने तुरंत उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब तीन घंटे तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img