Friday, May 15, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में फंदे पर लटका मिला डॉक्टर का शव

भोपाल में डॉक्टर का शव फंदे पर लटका मिला। दूसरे कमरे में बेटी की बॉडी बेड पर मिली है। पुलिस का अनुमान है कि बेटी को जहर देकर मारने के बाद पिता ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना गोविंदपुरा के शक्ति नगर की है। पुलिस को घटनास्थल से बुजुर्ग डॉक्टर का मोबाइल मिला है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है- बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मैं खुद कई बीमारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है। लेकिन बेटी की देख-रेख भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब सहा नहीं जाता। थक गया हूं…इसी कारण मर्जी से जान दे रहा हूं।

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया, 82 साल के हरिकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा उन्हीं के साथ रहती थी। बेटी होम्योपैथिक डॉक्टर है। मां की मौत के बाद करीब चार साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

रविवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि बेटी और पिता ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो पिता का शव रस्सी से बने फंदे पर उनके कमरे में लटका मिला। बेटी का शव बेडरूम में बिस्तर पर था।

घर में होम्योपैथी डिस्पेंसरी चलाते थे बुजुर्ग टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया, हरिकिशन भेल से रिटायर्ड हो चुके थे। इसमें वह लोगों का होम्योपैथिक इलाज करते थे। हरिकिशन की पत्नी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। इसी के बाद से वह भी तनाव में रहते थे। बीमार बेटी की देखरेख भी वही करते थे। घर में ही डिस्पेंसरी चलाते थे। जहां उन्होंने फांसी लगाई, वहां से बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। जिसे वह लोगों को दिया करते थे।

हरिकिशन ने सुसाइड नोट में लिखा…

मैं जिंदादिल व्यक्ति हूं…किसी पर बोझ बनकर नहीं रहना चाहता। उम्र अधिक हो चुकी है। यह भी नहीं चाहता की मेरी मौत के बाद बेटी किसी पर बोझ रहे। लिहाजा जान देना ही आखिरी विकल्प बचा है। एम्स में देहदान के लिए प्रक्रिया पूरी कर चुका हूं। मौत के बाद बॉडी एम्स के सुपुर्द कर दी जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी के डॉक्टर कुछ सीख सकें। मानव अंगों के बारे में समझ सके।

एक बेटी की हो चुकी है शादी हरिकिशन की एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके बेटी-दामाद भोपाल में ही रहते हैं। कभी कभार उन्हें देखने भी आते थे। दामाद ने पुलिस को बताया कि बेटे और पत्नी की मौत के बाद ससुर अंदर से टूट चुके थे। इसी तनाव में चित्रा मेंटल डिसऑर्डर का शिकार हो चुकी थी। वहीं पुलिस मामले की जांच अन्य एंगल पर भी कर रही है।

बेटी को जहर देने के बाद सुसाइड की आशंका

एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजालदे ने बताया कि सुसाइड नोट में पिता ने इस बात का भी जिक्र किया है कि बेटी शादी नहीं कर रही है। बहुत ही ज्यादा चिड़चिड़ी हो चुकी है। मेंटल डिसऑर्डर का शिकार है। मौका मुआयना करने पर जो हालात दिखे, उससे यह प्रतीत होता है कि बेटी को जहरीला पदार्थ देने के बाद पिता ने सुसाइड किया है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो सकेगा।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img