Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में पुलिया किनारे मिला नवजात का शव

भोपाल के एयरपोर्ट रोड दाता कॉलोनी पुलिया किनारे पॉलिथीन में नवजात बालक का शव मिला है। शव को कपड़े में लपेटकर पॉलिथीन में रखा गया था। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 100 स्टॉफ ने बॉडी को कब्जे में लिया।

पीएम के लिए बॉडी को हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। बच्चा एक से दो दिन पहले ही जन्मा नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि बॉडी पर किसी अस्पताल की सील या चिट नहीं लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिससे साफ होगा कि बच्चे को किसने फेंका है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

टायर में आने के बाद शव देखा

नगर निगम के कर्मचारी रामदीन ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिया किनारे सफाई कार्य चल रहा था। नगर निगम की गाड़ी के पहिये के करीब नवजात के शव को देखा। इसके बाद मोहल्ले वालों को मामले की जानकारी दी। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। तब पुलिस को बुलाया गया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img