Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

इंदौर में 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया BRC

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के ‌बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) को पकड़ा है। उसने एक स्कूल संचालक से स्कूल की मान्यता बढ़ाने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी।

फरियादी का नाम आशुतोष सैनी है। उनका तिलक नगर में रामकृष्ण परमहंस स्कूल है। उन्होंने लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय को शिकायत की थी। इसके अनुसार उन्होंने स्कूल की मान्यता 3 साल बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन दिया था। इसे लेकर बीआरसी माताप्रसाद गौड (इंदौर अर्बन -2) निवासी अरिहंत नगर ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर लोकायुक्त ने बीआरसी को रंगेहाथों पकड़ने के लिए एक टीम बनाई।

मंगलवार को बीआरसी गौड ने सैनी को रुपए लेकर बुलाया। इस दौरान तय राशि अनुसार उन्होंने 13 हजार रुपए गौड को दिए। तभी वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img