Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में मुकरा

इंदौर में रहने वाली एक युवती ने खंडवा के कैफे संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फायनेंस कंपनी में जॉब करने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे लिव इन में रखा और धोखा दे दिया।

केस के बाद आरोपी डेढ़ महीने से फरार है, पीड़िता ने खंडवा के बीजेपी नेता को आरोपी का दोस्त बताते हुए, उसपर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत इंदौर पुलिस कमिश्नर से की गई है।

ढाई साल तक लिव इन में रहा आरोपी

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती ने इंदौर के भंवरकुआं थाने में 19 फरवरी को रिपोर्ट कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी अंकित यादव खंडवा के हरसूद का रहने वाला है। वह हरसूद में कैफे चलाता है। उससे ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। तभी से वह उसके साथ लिव इन में रही थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अंकित ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, अब वह शादी से मुकर गया। यहां तक की 30 दिसंबर 2024 की रात 10 बजे अंकित उसके घर पहुंचा और मोबाइल लेकर सारे फोटो-वीडियो और चैट डिलीट कर दिए। सोशल मीडिया और कॉल पर भी ब्लॉक कर दिया।

भाजयुमो जिला मंत्री पर धमकाने का आरोप

युवती ने आरोपी के एक दोस्त द्वारा धमकाए जाने की शिकायत पुलिस कमिश्नर इंदौर से की है। शिकायत में बताया कि वह 22 मार्च को हाईकोर्ट में अंकित यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर आपत्ति लेने गई थी, तब वहां अंकित यादव के दोस्त भावेश नागड़ा ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।

इसके पहले 12 मार्च को जिला न्यायालय में मुझे अंकित यादव ने धमकाया था। अंकित ने कहा, अगर समझौता नहीं किया तो किसी भी दिन तुझे मरवा दूंगा। इधर, पीड़िता ने दावा किया कि अंकित के खिलाफ हरसूद थाने में आपराधिक मामले दर्ज है।

वह कई अपराधों में लिप्त रह चुका है। वहीं उसका दोस्त भावेश नागड़ा भी राजनीति में रसूख रखता है, वर्तमान में भावेश भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर है।

पीड़िता बोलीं- वो ढ़ाई साल तक मेरे टुकडों पर पला

24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह बचपन से इंदौर में रहती है, जबकि उसका परिवार खरगोन जिले का रहने वाला है। इंदौर में ग्रेजुएशन के बाद से वह फायनेंस कंपनी में जॉब करती है। भंवरकुआं क्षेत्र में खुद मकान है। ढाई साल पहले अंकित यादव से परिचय हुआ था, इसी बीच हमने एक-दूसरे का नंबर शेयर कर लिया। फोन पर बात करने लगे और फिर अंकित मुझसे मिलने इंदौर आता रहा।

अंकित यादव का हरसूद (छनेरा) में कैफे है, इस कारण वह छनेरा में रहता था। बाद में उसने कैफे को अपने भाई के सुपुर्द कर दिया और इंदौर आ गया। यहां 14 मई 2023 से हम दोनों साथ रहने लगे। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था, इस कारण लिव इन में रहने लगे।

ढाई साल तक वह मेरे पास रहा, इस दौरान उसने कोई नौकरी तक नहीं की। उसका सारा खर्च मैंने उठाया। अब उसके दोस्त कहते है कि पैसे लेकर समझौता कर लो। जो मेरे टुकडों पर पला रहा, वो मुझे क्या देगा। अब या तो वह शादी कर ले या फिर धोखेबाजी की सजा भुगते।

भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव ने बताया-

युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसूद में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके दोस्त और पिता से भी पूछताछ की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आरोपी को एक-दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ना लड़की को जानता हूं, ना उसे धमकाया

वहीं मामले में भाजयुमो नेता भावेश नागड़ा का कहना है कि, मैं ना तो उस लड़की को जानता हूं और ना उससे कभी मिला हूं। उसने जिस तारीख में शिकायत की है, उस दौरान मैं मुंबई था। मेरा पास मुंबई यात्रा के टिकट तक उपलब्ध हैं।

मेरी छवि धूमिल करने के लिए झूठी शिकायत की गई हैं। मैं इस मामले खुद मेरी कॉल डिटेल रिपोर्ट और लोकेशन निकालकर पुलिस को दूंगा। संबंधित लड़की के खिलाफ एफआईआर भी कराऊंगा। मानहानि का नोटिस दूंगा, वो बताएगी कि किसने कहने पर उसने मेरा नाम लिया हैं।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img