Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

नाबालिग से घर में मां-भाई की मौजूदगी में भी दुष्कर्म

भोपाल में कॉलेज की हिंदू छात्राओं को टारगेट कर रेप करने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी फरहान ने अपने घर में भी एक छात्रा से रेप किया था। इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को थी।

जबकि अली ने जून 2024 में एक बार नाबालिग छात्रा से अपने घर में ज्यादती की थी। इस समय सुबह के चार बजे थे, अली का बड़ा भाई और मां भी घर में मौजूद थे, लेकिन दोनों सो रहे थे। जांच में यह बातें सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों के परिवारों की भूमिका की जांच कर ही है।

पुलिस ने अली को सोमवार सुबह भोपाल की निजामुद्दीन कालोनी से गिरफ्तार किया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर छुपा था। अली को मिलाकर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया आरोपियों का बागसेवनिया थाने के सामने जुलूस निकाला गया। इसके बाद सभी को पुलिस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया। आरोपियों की रिमांड मांगी गई है।

बता दें कि फरहान को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर ले रखा था। सोमवार को उसकी रिमांड अवधि खत्म हुई है। इसी की निशानदेही पर साहिल और अली की गिरफ्तारी की गई।

हुक्का लाउंज, पब और कॉलेजों में लड़कियों को टारगेट करते थे पुलिस जांच में इस बात का खुलासा भी हो चुका है कि गिरोह चार सालों से शहर में सक्रिय था। वे हुक्का लाउंज, पब और कॉलेजों में लड़कियों को टारगेट कर फांसने का काम करते थे। फरहान के बाद गिरोह का दूसरा मुख्य किरदार साहिल खान था। साहिल ने पिछले डेढ़ साल के भीतर दो अलग-अलग ठिकानों पर डांस क्लास का संचालन किया है।

ओल्ड सुभाष नगर में डिलाइट नाम से उसकी डांस क्लास थी। आलम खान के घर में आरोपी यह क्लास संचालित करता था। इसके लिए वह 10 हजार रुपए महीने का किराया देता था। आलम के मुताबिक साहिल ने चार महीने पहले अचानक कोचिंग का संचालन बंद कर दिया।

बहन को थी फरहान की करतूतों की जानकारी इंदौर में रहने वाली दो सगी बहनों में से एक बड़ी बहन ने पुलिस को दिए बयानों में फरहान की बहन की भूमिका संदिग्ध बताई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरहान की बहन को भाई की करतूतों की जानकारी थी।

वे हमेशा उसे समझाने के बजाय उसकी तरफदारी करती और मुझे बदनामी का डर बताकर धमकाती थी। फरहान ने एक बार बहन की मौजूदगी में घर के एक कमरे में उसके साथ ज्यादती की।

पीड़िता ने भोपाल छोड़कर इंदौर में लिया एडमिशन एक पीड़िता बीते दो सालों से इंदौर में रह रही है, वह पहले भोपाल से पढ़ाई कर रही थी। फरहान और गैंग के टॉर्चर से परेशान होकर छात्रा ने भोपाल छोड़ दिया और इंदौर के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। उसे अंदाजा था कि फरहान की पहुंच से दूर है लेकिन फरहान इंदौर भी पहुंच गया।

वह छात्रा पर लगातार दबाव बना रहा था। करीब 15 दिन पहले छात्रा के घर पहुंचे आरोपी फरहान ने जमकर हंगामा किया।

आरोपी साहिल सुभाष नगर में डांस क्लास चलाता था।

भोपाल पुलिस के पत्र के बाद एक्टिव हुई इंदौर पुलिस इधर, भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को घटना के संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पत्र के आधार पर पुलिस इंदौर के एक कॉलेज में तस्दीक कर रही है। भोपाल पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो चुका है कि इंदौर के एक कॉलेज में आयोजित अधिकांश इवेंट में फरहान का आना और जाना था। यहां भी उसने और उसके गिरोह ने टारगेट कर छात्राओं को फांसने का काम किया है।

कितने बार इंदौर गया, कहां रुका, पता लगा रही पुलिस डीसीपी जोन-2 संजय अग्रवाल ने बताया- मुख्य आरोपी फरहान पीड़िता के जरिए इंदौर में किसी युवती के संपर्क में आया।

इसकी तस्दीक की जा रही है। पिछले दो साल में वह कितनी बार इंदौर आया। कहां-कहां रुका और किन लोगों के संपर्क में रहा। यह सब पता लगाया जा रहा है।

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया-

फरहान की बहन की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के अनुसार उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से काम किया। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया और धारा 151 के तहत जेल भेजा। इससे आरोपी के कहीं भी भाग जाने की आशंका पर अंकुश लग गया। बाद में केस की बारीकी से जांच की और आरोपी को जेल से ही गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

हिंदू लड़कियों को फांसने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड फरहान खान।

विहिप के प्रांत विधि प्रमुख देवेंद्र रावत ने बताया-

गंभीर आरोपों के बाद भी फरहान को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। 13 अप्रैल से फरहान जेल में था, 17 अप्रैल को मामले की एफआईआर दर्ज की गई। मेरे द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बागसेवनिया पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी गई। तब एसआईटी ने फरहान को रेप केस में गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img