Tuesday, July 28, 2026
23.4 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला अचेत मिली

भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। रात करीब 9:15 बजे स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर के सामने एक 65 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत RPF को सूचना दी।

रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को दी। उन्होंने तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित इमरजेंसी मेडिकल रूम में तैनात डॉक्टर नूर हसन से संपर्क किया और खुद भी मौके पर पहुंचे।

तेज बुखार और बेहोशी की हालत में थी महिला डॉ. नूर हसन ने महिला की जांच की तो उसकी नब्ज धीमी पाई गई। महिला को तेज बुखार था और वह होश में नहीं थी। तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। करीब 20 मिनट में एम्बुलेंस स्टेशन पर पहुंची। सफाई कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से महिला को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक लाया गया।

एम्बुलेंस में मौजूद उपकरणों की मदद से डॉक्टर नूर हसन ने महिला को CPR दिया। कुछ ही मिनटों में महिला की स्थिति में सुधार आने लगा। इसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।

रेल अधिकारियों ने की सराहना इस पूरे घटनाक्रम में रेल कर्मचारियों की सतर्कता, यात्रियों का सहयोग और मेडिकल स्टाफ की तत्परता ने एक जान बचाई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा, ‘भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा के लिए पूरी तरह समर्पित है। स्टेशन पर मेडिकल इमरजेंसी रूम, प्रशिक्षित डॉक्टर और 24×7 एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। हमें गर्व है कि हमारी टीम ने समय रहते कार्रवाई की।’

Hot this week

पुरानी रंजिश में ममेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी राकेश पंथी गिरफ्तार

भोपाल:​शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुराना मकान...

कॉलेज छात्रा से मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

​जयपुर: प्राइवेट कॉलेज की छात्रा से मारपीट कर उसके कपड़े...

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, मंदसौर के 40 श्रद्धालु घायल

​श्रीनगर/मंदसौर: जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर आ रही मध्य प्रदेश...

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

Topics

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img