Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

ICSE-ISC का रिजल्ट जारी:12वीं में 99.25% के साथ रिद्धिमा और आयान भोपाल टॉपर

आईसीएसई और आईएससी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। भोपाल में 12वीं कक्षा में पीसीएम (फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ्स) स्ट्रीम से रिद्धिमा गोहिया ने 99.25% और आयान खान ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 99.25% अंक लाकर टॉप किया है। दोनों बच्चे दी संस्कार वैली स्कूल से हैं। माउंट कार्मेल स्कूल की वंशिका आर्या पीसीएम में 97% अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जबकि, कक्षा 10 में जसकीरत कौर ने 98.6% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद माउंट कार्मेल स्कूल के युवराज राजपूत 98% अंक के साथ सेकेंड पोजिशन पर रहे।

12वीं में सब्जेक्ट वाइस 100 अंक लाने वाले स्टूडेंट्स

पॉलिटिकल साइंसअयान खान
सोशियोलॉजीआयान खान
फिजिक्सरिद्धिमा गोहिया
आर्टअनन्या जैन

कक्षा 10वीं में सब्जेक्ट वाइस 100 अंक लाने वाले स्टूडेंट्स

सब्जेक्टस्टूडेंट्स
एचसीजीयुवराज राजपूत
आर्टउन्नति गुप्ता
कॉमर्शियल स्टडीजकृष्णा गुप्ता, गौतम तिवारी
हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफीजसकीरत कौर, श्रेष्ठी जैन
साइंससमैरा उप्पल

11वीं में बेसिक्स पर ध्यान देना जरूरी माउंट कार्मेल स्कूल से कक्षा 12वीं में पीसीएम स्ट्रीम की टॉपर वंशिका आर्या ने कहा कि 12वीं में अच्छा प्रदर्शन करना है तो जरूरी है कि 11वीं में बेसिक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। इसी तरह से मैंने तैयारी की थी।

12वीं में बोर्ड के प्रेशर के साथ कई सारे कॉम्पिटिटिव एग्जाम का प्रेशर भी रहता है। इसलिए 11वीं में की गई मेहनत से 12वीं में काफी मदद मिलती है। मेरा फेवरेट सब्जेक्ट केमेस्ट्री रहा है। इसके साथ फिजिक्स भी अच्छी लगती है। मैथ जरूर ज्यादा पसंद नहीं रहा लेकिन मेंने एग्जाम के टाइम पर काफी प्रेक्टिस की, जिसका सकारात्मक असर रिजल्ट में आया। मेरा गोल क्रिएटिव वर्क में अच्छा काम करना है।

अब तक मैं नेशनल डिबेट चैम्पियनशिप में सेकेंड प्राइज और दो बार स्टेट डिबेट चैम्पियनशिप जीती है। इसके अलावा डांस कॉम्पटीशन में भी पार्टिसिपेट किया है।

आईआईटी में पढ़ाई करना है गोल माउंट कार्मेल स्कूल से कक्षा 10 में टॉप करने वाले युवराज राजपूत ने बताया कि बेहतर रिजल्ट के पीछे पेरेंट्स और टीचर्स का बहुत बड़ा रोल रहा है। एग्जाम के टाइम में 7 से 8 घंटे रोजाना पढ़ाई की, यही कारण रहा कि मेरा रिजल्ट बेहतर हो सका।

फुटबॉल अंडर 19 नेशनल प्लेयर हूं, इसलिए साल की शुरुआत में पढ़ाई को ज्यादा समय नहीं दे सका था। हालांकि, बाद में कवर कर लिया। अब मेरा गोल आईआईटी में पढ़ाई करने का है। इसलिए कक्षा 12 में पीसीएम चुनने का फैसला किया है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img