Monday, July 27, 2026
29.3 C
Bhopal

भोपाल में 2.18 लाख लोगों की ई-केवाईसी नहीं

भोपाल के 2 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 10 दिन में केवाईसी कराना होगी, वरना राशन नहीं मिलेगा। वहीं, पिछले 4 महीने से राशन नहीं लेने वाले लोगों के नाम भी पोर्टल से हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राही सदस्यों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लिए 12 अप्रैल से अभियान चल रहा है। इसमें बाकी बचे 2 लाख 28 हजार 861 सदस्यों की ई-केवाईसी का टारगेट था, लेकिन 2 लाख 18 हजार 831 ने केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे लोगों को 10 दिन की मोहलत दी गई है।

घर-घर जाकर सदस्यों को ढूंढेंगे अफसर इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी भोपाल शहर के केवाईसी अभियान दल के प्रभारी और सदस्यों की प्रगति की वार्ड वार समीक्षा कर चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घर-घर जाकर ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए हैं।

इनके नाम हटाए जाएंगे

जो हितग्राही मृत हैं, विवाह के कारण अन्य स्थान पर जाने वाली महिलाएं, स्थायी रूप से पलायन करने वाले हितग्राही और पिछले 4 महीने से राशन नहीं लेने वाले हितग्राहियों का नाम पोर्टल से हटाने की कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग यह कार्रवाई करेगा।

ऐसे कर सकते हैं ई-केवाईसी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी कराई जा सकती है। वहीं, जिन बच्चों और वृद्धों की केवाईसी नहीं हो पा रही है, उनकी ई-केवाईसी मोबाइल एप लिंक https://qt.ltd/FOODMP/JyITbt के माध्यम से फेस रिडिंग से कराई जा सकती है।

Hot this week

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

खजराना में ऑनलाइन ठगी: डॉलर दिलाने के नाम पर महिला व्यापारी से 50 हजार की धोखाधड़ी

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का...

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...

अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा की दवाएं जब्त

​पोरसा (मुरैना)। स्थानीय कस्बे के अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर रविवार...

Topics

एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, भूख हड़ताल मंगलवार तक टली

​भोपाल: मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न अपने...

पत्नी को बीच सड़क पर हेलमेट से पीटने वाला पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

​अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत परासी गांव के...

अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा की दवाएं जब्त

​पोरसा (मुरैना)। स्थानीय कस्बे के अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर रविवार...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img