Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

हिंदू बनकर शादी की, मारा-पीटा, पैसे-जेवर छीने

छतरपुर में मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया। उसका तलाक कराने के बाद मंदिर में शादी की। असलियत सामने आने के बाद महिला से कहा कि उसके धर्म का सम्मान करेगा। मांस खाना छोड़ देगा। महिला साथ रहने के लिए मान गई और निकाह कर लिया।

निकाह के बाद युवक ने असली रंग दिखाया। महिला को प्रताड़ित करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला किसी तरह कमरे से निकली और 14 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस के पास पहुंची।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला छतरपुर के मातगुवां थाना इलाके का है।

पहले हिंदू फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की

28 वर्षीय पीड़िता जबलपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया- मेरी पहली शादी 2015 में दमोह के कुलुआ गांव में हुई थी। पति बीड़ी कंपनी में ठेकेदार था। घर चलाने में मदद के लिए मैं जबलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करती थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। फिलहाल, बेटे की उम्र 7 साल जबकि बेटी की 5 साल है।

महिला ने बताया- मेरी मां परिवार को लेकर छतरपुर के मातगुवां रहने लगी। 13 दिसंबर 2023 को छोटे भाई की शादी में मेरी मुलाकात आरोपी से हुई। उसने अपना नाम समीर तिवारी बताया। प्रेम प्रसंग में फंसाकर पति से तलाक दिलवाया और अगस्त 2023 में जटाशंकर धाम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

शादी के कुछ समय बाद मुझे पता लगा कि समीर मुसलमान है। उसका असली नाम समीर खान है। मैंने आपत्ति जताई तो समीर ने मेरे धर्म का सम्मान करने और मांस खाना छोड़ने की बात कही। 13 दिसंबर 2024 में काजी से निकाह पढ़वा लिया।

मारपीट की, तीन लाख रुपए और जेवर छीने निकाह के कुछ ही दिन बाद समीर ने परेशान करना शुरू कर दिया था। वो मारपीट करने लगा। उसका परिवार भी इसमें उसका साथ देता। उसके कमाए तीन लाख रुपए और जेवर छीन लिए। जबरन मांस खिलाया और पूजा-पाठ से रोका। बाइक, टीवी, कूलर और आईफोन भी खरीदवाया।

महिला ने बताया कि समीर की प्रताड़ना हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने आपत्ति जताई। इस पर समीर ने कहा- तुम्हें काटकर नदी में फेंक देंगे। किसी को पता भी नहीं चला। 26 अप्रैल को उसे कमरे में बंद कर दिया। गुरुवार सुबह महिला किसी तरह कमरे से बाहर निकली। नंगे पैर पैदल चलकर मातगुवां से 14 किलोमीटर दूर छतरपुर पहुंची।

यहां छत्रसाल चौराहे पर बैठकर रो रही थी तो मौके पर मौजूद लोगों ने उससे कारण पूछा। फिर डायल 100 को कॉल किया। डायल 100 ने उसे सिटी कोतवाली पहुंचाया।

पुलिस बोली- शिकायत पर कार्रवाई कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया- पीड़िता का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। कहता था कि अब दूसरी शादी करेगा। महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img