Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

सोना गिरवी रखने का झांसा देकर धोखाधड़ी

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की रिपोर्ट पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कंपनी में सोना गिरवी रखने का झांसा देकर एडवांस में चेक ले लिया और कैश निकालकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम तैनात कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी बसंत देशपांडे रोहित नगर, शाहपुरा के एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी कंपनी सोना गिरवी रखकर लोन देने का काम करती है। राकेश नामक एक व्यक्ति का कंपनी में आना-जाना था। वह पूर्व में वहां सोना गिरवी रखकर लोन ले चुका है।

एडवांस चेक लेकर आरोपी फरार

लगभग चार महीने पहले राकेश कंपनी के कार्यालय आया और बताया कि उसने कुछ सोना टीटी नगर के एक अन्य कंपनी में गिरवी रखा है। उसका कहना था कि यदि आपकी कंपनी ज्यादा लाभ दे तो वह उस कंपनी से अपना सोना निकालकर इस कंपनी में गिरवी रख सकता है। कंपनी के कर्मचारियों ने उसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा, जिसे स्वीकृति मिल गई।

इसके बाद राकेश ने कंपनी से एडवांस में चेक लिया और फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img