Sunday, July 26, 2026
26 C
Bhopal

इंदौर में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज

इंदौर के तिलकनगर में रहने वाली एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ और ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने और मारपीट का केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने तीन साल पहले उसके फोटो लिए थे। उसे वायरल करने के नाम पर उसने 1 लाख रुपए वसूले। गुरुवार को वह उसे मिलने बुला रहा था। जब मिलने पहुंची तो और रुपए की मांग की। इनकार करने पर मारपीट कर दी।

तिलक नगर पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर लखन उर्फ विशाल सोलंकी निवासी ग्राम अरोलिया शाजापुर के खिलाफ 119(1),296,115(2),351(3) की धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि आरोपी 2021 में स्कीम नंबर 140 में रहने आया। उसका फ्लैट युवती के फ्लैट के ऊपर था। जान पहचान के बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

बाद में लखन और युवती के बीच अफेयर हो गया। इस बीच आरोपी ने कुछ फोटो लेकर अपने पास रख लिए। 2024 में लखन फ्लैट खाली कर चला गया। इसके बाद से वह मोबाइल पर कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके एवज में उसने रुपए मांगे। पीड़िता ने उसे अलग-अलग करीब एक लाख रुपए दिए।

गुरुवार को लखन ने मॉस्क अस्पताल के पास पीड़िता को बुलाया। यहां पर और रुपए की मांग करने लगा। लखन ने वहीं मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान राहगीरों ने दोनों को अलग किया। मौके पर पुलिस पहुंची तब पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Hot this week

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

Topics

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img