Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी की संदिग्ध मौत

इंदौर के फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की तबीयत गुरुवार रात बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय लेकर आया गया। यहां आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मर्ग कायम किया गया।

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक एमवाय अस्पताल में गुरुवार रात करीब 3 बजे फर्स्ट बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक रंजीत गुप्ता अपनी पत्नी रोशनी को बेसुध हालत में लेकर पहुंचे थे।

रंजीत ने डॉक्टरों को बताया कि उनकी रात में घर पर तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।लेकिन आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

रंजीत ने डॉक्टरों को बताया कि वह कब्ज और स्लिप डिस्क की दवाइयां लेती थी। रात में उन्हें घबराहट हुई। बटालियन के अंदर ही बने मेडिकल विभाग से वह डॉक्टर को लेकर पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार करने के बाद एमवाय ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वह यहां लेकर आए।

प्रांरभिक जानकारी के मुताबिक रंजीत मूल रूप से कटनी के रहने वाले हैं। 2011 में वह इंदौर आ गए थे। इसके बाद कंपनी में रहने के बाद वह फर्स्ट बटालियन में आ गए। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। जो रात में घर पर ही मौजूद थे। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img