Saturday, July 25, 2026
24.1 C
Bhopal

रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोपियों का भोपाल के गांव में था ठिकाना

भोपाल में रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपियों ने शहर से दूर गांव में ठिकाने बना रखे थे। हथाईखेड़ा के क्लब 90 के अलावा सीहोर जिले के बिलकिसगंज में उन्होंने कमरा किराए पर ले रखा था। अशोका गार्डन पुलिस की पूछताछ में आरोपी फरहान, अली, साहिल और नबील लगातार खुलासे कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बिलकिसगंज में फरहान और अबरार अय्याशी किया करते थे। फरहान ने इस रूम में भी एक पीड़िता के साथ ज्यादती की है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपी फरहान को लेकर शुक्रवार देर रात बिलकिसगंज जा रही थी।

पुलिस को यहां से साक्ष्यों की जब्ती करना थी। इससे पहले ही उसने एसआई की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और फायर होने के बाद गोली उसे लग गई।

बिलकिसगंज के कमरे में अबरार ने फरारी भी काटी फरहान ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी थी कि पश्चिम बंगाल स्थित हॉस्टल में भोपाल पुलिस की दबिश के बाद अबरार भाग गया था। अब उसे पुख्ता जानकारी है कि अबरार बिलकिसगंज के कमरे में छिपा है। लिहाजा पुलिस उसे लेकर सर्चिंग के लिए जा रही थी। रेप के लिए इस्तेमाल ज्यादातर कमरों को अबरार ने ही किराए पर लिया था। अशोका गार्डन वाला कमरा भी उसी का था और बिलकिसगंज में भी कमरा उसी ने किराए पर लिया।

कॉलेजों के आसपास ही बनाते थे ठिकाना

दरअसल, रायसेन रोड पर कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। लड़कियों को प्राइवेसी और क्वालिटी टाइम बिताने का झांसा देकर आरोपी क्लब 90 में ले जाया करते थे। इसी तरह रातीबढ़ थाना इलाके में सिकंदराबाद गांव में कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां से बिलकिसगंज महज 7-8 किलोमीटर की दूरी पर है। आरोपियों ने यहां के कई कॉलेज छात्रों से संबंध बना रखे थे। साथियों के साथ अय्याशी के लिए बिलकिसगंज वाले किराए के कमरे का इस्तेमाल करते थे।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img