Saturday, July 25, 2026
27.8 C
Bhopal

पैसों के लिए बेटे ने की पिता की हत्या

विदिशा के पूरनपुरा गली नंबर 3 में शनिवार रात एक बेटे ने पैसों के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी परसराम कुशवाह के छोटे बेटे रवि ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन थाने के सब इंस्पेक्टर केके पवार ने बताया कि मृतक को पेंशन मिलती थी, जिससे घर का खर्च चलता था। आरोपी रवि बेरोजगार था और अक्सर पैसों को लेकर विवाद करता था। शनिवार रात पैसों के लिए हुए विवाद में उसने पिता की हत्या कर दी।

10 लाख रुपए मांग रहा था आरोपी

परसराम के बड़े बेटे ने बताया कि परसराम सितंबर 2024 में रिटायर हुए थे। तभी से रवि 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था। घटना के समय परसराम घर पर अकेले थे। आरोपी बेटे ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद बड़ा कदम, इंदौर में जश्न

​नई दिल्ली/इंदौर: NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

Topics

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img