Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘जनजाति छात्र अध्ययन अनुभव यात्रा’ का शुभारंभ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजाति छात्र अध्ययन अनुभव यात्रा’ का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय यात्रा (12-14 मई 2025) जनजातीय छात्रों को भारत के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व शैक्षणिक वैभव से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।

यात्रा का उद्घाटन सत्र आज सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री सूर्यनारायण सूरी जी(राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा मंच – वनवासी कल्याण आश्रम), श्री दीपक पालीवाल जी (भोपाल विभाग प्रमुख), श्री केतन चतुर्वेदी जी (प्रांत मंत्री, अभाविप मध्यभारत), डॉ. शशिकांत पांडे जी (भोपाल महानगर अध्यक्ष) एवं श्री मानिक कुमरे जी (प्रांत जनजाति छात्र कार्य प्रमुख) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री सूर्यनारायण सूरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज भारत की आत्मा है। युवाओं को इसकी गरिमा, परंपरा और योगदान को जानना चाहिए।

प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी ने कहा, “अभाविप सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह अध्ययन यात्रा युवाओं को प्रेरणा, दिशा और सामाजिक समझ प्रदान कर रही है।”

आज पहले दिन प्रतिभागी छात्रों ने MANIT, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, जनजातीय संग्रहालय एवं पीपुल्स मॉल जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का भ्रमण किया। इन भ्रमणों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की समृद्ध जानकारी प्राप्त हुई।

यह अनुभव यात्रा छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल कर रही है।

कल यात्रा के दूसरे दिन प्रतिभागी छात्र मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी से संवाद, एवं स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगे।

Hot this week

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img