Sunday, October 25, 2026
25.1 C
Bhopal

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और गबन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित फूड डिपो के मैनेजर ने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के खातों और स्टॉक में हेरफेर कर 25 लाख रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​ऐसे खुला गबन का राज

​विजयनगर पुलिस के अनुसार, यह शिकायत संघवी फूड्स डिपो के डायरेक्टर अशोक पटेल ने दर्ज कराई है। कंपनी का सेल्स ऑफिस स्कीम नंबर 74 स्थित सिल्वर हाउस में है। आरोपी रामप्रवेश राजभर, जो साल 2011 से इंदौर यूनिट में मैनेजर के पद पर तैनात था, उसे स्टॉक और सेल्स की पूरी जिम्मेदारी दी गई थी।

​जून 2025 में जब आरोपी का तबादला हेड ऑफिस किया गया और नए स्टाफ ने जिम्मेदारी संभाली, तब खातों की बारीकी से जांच (ऑडिट) की गई। अकाउंटेंट सुरेंद्र पारे ने पाया कि दिल्ली से भेजे गए स्टॉक और इंदौर के रिकॉर्ड में भारी अंतर है। जांच में खुलासा हुआ कि मैनेजर ने कई बार बिना बिल के ही माल सप्लाई कर दिया था।

​बीमारी का बहाना बनाकर हुआ फरार

​स्टॉक और अकाउंट के मिलान में करीब 25 लाख रुपये की हेरफेर पाई गई। जब कंपनी ने इस संबंध में पूछताछ शुरू की, तो आरोपी दिसंबर 2025 में बीमारी का बहाना बनाकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर चला गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया और कंपनी से संपर्क काट दिया।

​पुलिस की कार्रवाई

​विजयनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी रामप्रवेश के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Hot this week

सोनी स्टूडियो चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

सीहोर / जावर: जावर पुलिस ने ग्वाली रोड स्थित...

परवलिया सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने बायपास...

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

Topics

भोपाल देहात पुलिस की रातभर दबिश: 100 वारंटी गिरफ्तार, वाहनों की सघन चेकिंग

भोपाल: अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था बनाए...

24 घंटे में पकड़े गए भैंस चोर, 1.5 लाख की मवेशी बरामद

परवलिया सड़क (भोपाल): थाना परवलिया सड़क पुलिस ने त्वरित...

इंदौर में दो अलग-अलग मामलों में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज

द्वारकापुरी: अस्पताल के बाहर रिसेप्शनिस्ट से अश्लील हरकत फूटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img