Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

डॉक्टर के किराएदार सहित एक अन्य ने लगाई फांसी

इंदौर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक युवक डॉक्टर के मकान में रहता था, तो दूसरा एक दिन पहले ही अपनी बुआ के बेटे की शादी से लौटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है।

बुआ के घर से लौटा और फांसी लगा ली

राउ निवासी 18 वर्षीय मनीष मालीवाड़ पुत्र गुलाब सिंह ने मंगलवार को कमरे में फांसी लगा ली। वह एक दिन पहले ही धार से लौटा था। वहां बुआ के बेटे की शादी थी। मनीष को काम पर जाना था, पर थकान बताकर वह काम पर नहीं गया और बाद में फांसी के फंदे पर झूल गया। पड़ोसियों ने मनीष को फंदे पर लटका देखा और उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया और मर्ग कायम का जांच शुरू कर दी है। घटना के वक्त मनीष का छोटा भाई और माता-पिता काम पर गए थे। पुलिस के मुताबिक परिवार ने किसी से विवाद होने की बात से इंकार किया है। वही मनीष को किसी तरह की परेशानी भी नहीं थी।

डॉक्टर के किराएदार ने लगाई फांसी

कनाडिया इलाके के वैभव नगर में रहने वाले आदर्श (21) पुत्र विजयसिंह ठाकुर ने फांसी लगाकर मंगलवार को सुसाइड कर लिया। वह डॉ. गोपाल मेहता के घर में किराए से रहता था। मंगलवार को वह कमरे से बाहर नहीं आया। रात में मकान मालिक व अन्य लोगों को घटना की जानकारी ली। आदर्श मूल रूप से न्यू जैन कॉलोनी सनावद जिला खरगोन का रहने वाला था। पुलिस ने परिवार से संपर्क कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय पहुंचाया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img