Saturday, November 28, 2026
16.1 C
Bhopal

शादी के रिसेप्शन में पुरानी रंजिश पर हमला

कटारा हिल्स इलाके में शादी के जश्न के बीच हुई हिंसा के मामले में नागपुर से अपने दामाद के भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की मारपीट में घायल होने के चार दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बारात में सिगरेट पीने और शोर मचाने पर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, यह विवाद 8 मई को बारात के दौरान शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के कुछ लड़के बारात के दौरान सिगरेट पीते हुए शोर मचा रहे थे। जब बारातियों ने उन्हें शांत रहने को कहा तो बात बिगड़ गई और झगड़ा हो गया। हालांकि, उसी दिन दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।

अगले दिन रिसेप्शन में पहुंचे आरोपी, किया हमला

9 मई की रात करीब 11 बजे रिसेप्शन चल रहा था, तभी मोहल्ले में रहने वाले नागेंद्र विश्वकर्मा और उसका भाई धनराज विश्वकर्मा वहां पहुंचे। एक दिन पुराने विवाद को लेकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और मेहमानों पर पत्थर फेंकने लगे। जब हरिओम गिरी और उनके परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने लाठियों और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान हरिओम की सास रजनी गोस्वामी (50), जो नागपुर से शादी में शामिल होने आई थीं, बीच-बचाव के लिए आगे आईं। आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रजनी को तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।कटारा हिल्स पुलिस ने नागेंद्र और धनराज विश्वकर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नागेंद्र के माता-पिता और अन्य सहयोगियों को भी केस में आरोपी बनाया गया है।

Hot this week

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर...

Topics

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img