Saturday, November 28, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में बीच बाजार साड़ी दुकान में आग

भोपाल में बीच बाजार एक साड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। कई किलोमीटर दूर से धुआं दिखाई देने लगा।

घटना मालवीय नगर स्थित होटल जौहरी पैलेस के पास साड़ी शॉप की है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

घटना से जुड़ी तस्वीरें

टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा भी मौके पर पहुंची पंकज जैन की साड़ी की दुकान मालविका है। पास में दो दुकान और है, जो संजय जैन व एक अन्य की है। दोनों दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। लेकिन पंकज जैन की दुकान पूरी तरह से जल गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है। पंकज जैन ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img