Saturday, November 28, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के तालाब में मिला महिला का शव

भोपाल के वीआईपी रोड आलमगीर मस्जिद के पास महिला का शव मिला है। गोताखोर की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तलैया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर को 3:45 बजे गोताखोर आसिफ शेख ने सूचना दी कि आलमगीर मस्जिद के पास बड़े तालाब में महिला की लाश पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से बॉडी को पानी से बाहर निकाला।

लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। मृतका की शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों में उसकी तस्वीरें सेंड की गई है। घटना स्थल के आस-पास की सर्चिंग में महिला के कोई सामान नहीं मिला है। किसी ने उसे पानी में कूदते हुए भी नहीं देखा है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को हमीदिया मर्चुरी में रखवा दिया है

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img