Monday, July 6, 2026
27.9 C
Bhopal

इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला, मौत

 चलती ट्रेन में चढ़ते की कोशिश में एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई। घटना सोमवार शाम 4:30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी आफिक के सामने की है। इस दौरान वहां मौजूद लोग और आरपीएफ जवान ने महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने मंगलवार को मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय मंजू पत्नी नरेश प्रजापति निवासी बजरंग नगर कांकड़ लक्ष्मीबाइ नगर रेलवे स्टेशन से महू जाने के लिए ट्रेन में बैठी थीं। इंदौर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रुकी तो फोन पर बात करते हुए महिला ट्रेन से नीचे उतर आई।इतने में ट्रेन चलने लगी, पीछे देखा तो भागते हुए ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की लेकिन पैर फिसल गया और वे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गईं। इतने में मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंचे। जब तक महिला को बचाया तो वह बेहोश हो चुकी थीं।महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नर्मदा स्नान करने जाना था बड़वाह

पुलिस ने बताया कि महिला का मायका बड़वाह में है। रतलाम से डा आंबेडकर नगर महू जाने वाली ट्रेन में लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से बैठी थीं।महू से अपने रिश्तेदारों के साथ बस से उन्हे बड़वाह नर्मदा स्नान के लिए जाना था। ट्रेन शाम करीब साढ़े चार बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पर पांच मिनिट के लिए रुकी।इसी दौरान महिला के साथ हादसा हो गया।पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव स्वजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img