Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein: ऐश्वर्या का नया फोटोशूट वायरल, यूजर्स रेखा से कर रहे तुलना

‘गुम है किसी के प्यार में’ की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा की तुलना इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा से की जा रही है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा का नया फोटोशूट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा नई दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं। ऐश्वर्या शर्मा का नया लुक देखकर अधिकांश यूजर्स रेखा से उनकी तुलना कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा ने नए फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और अभी तक इन फोटो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

नए फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या शर्मा ने लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है, साथ ही हाथों में मेहंदी लगी हुई है और गहनों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं। इन फोटो को देखने के बाद ऐश्वर्या शर्मा के एक फैन ने कमेंट किया है, ‘आप रेखा जैसी लग रही हैं। ‘ एक और फैन ने लिखा, ‘अरे कोई फायर ब्रिगेड ले आओ भाई…’

स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के साथ रेखा का पुराना रिश्ता है। इस शो के पहले प्रोमो में अभिनेत्री रेखा भी दिखाई दी थी। रेखा ने ही इन शो के किरदारों से दर्शकों को रूबरू करवाया था। बीते साल ही जब मेकर्स इस गुम है किसी के प्यार में शो में जबरदस्त ट्रैक लेकर आए थे, तब भी रेखा नए प्रोमो में नजर आई थी। रेखा ने भी स्वीकार किया था कि इस शो से उन्हें खास लगाव है क्योंकि उनके फेवरेट गाने के बोल से ही इसका टाइटल लिया गया है।

ऐश्वर्या की रिसेप्शन पार्टी में गई रेखा

गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट से शादी की है और शादी के बाद मुंबई में अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस रिसेप्शन पार्टी में सीरियल ‘गम है किसी के प्यार में’ की पूरी टीम पहुंची थी। इस रिसेप्शन पार्टी में रेखा ने भी पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने भी कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री खुद उन्हें आशीर्वाद देने आई हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img