Tuesday, July 7, 2026
26.8 C
Bhopal

Valentine day 2022: चाकलेट का उपहार करेगा साथी का तनाव दूर

कोई भी रिश्ता को यदि उसमें मिठास न हो अधूरा सा लगता है। अपने दोस्तों और साथियों के साथ रिश्ते में ऐसी ही मिठास घोलने के लिए वेलेंटाइन सप्ताह के अंतर्गत तीसरा दिन चाकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। जहां चाकलेट का उपहार सिर्फ रिश्तों में मिठास ही नहीं घोलेगा बल्कि दोस्तों के तनाव को भी कम करेगा। क्योंकि चाकलेट में छिपी हैं कई स्वाथ्य वर्धक गुण, जिनके कारण हर दिन न सही चाकलेट डे के दिन तो चाकलेट खाना बनता ही है।

बाजार में एक से बढ़कर एक चाकलेट खास तौर पर वेलेन्टाइन सप्ताह के लिए आई हैं। चाकलेट खाने के शौकीनों को चाकलेट खाने का बहाना चाहिए होता है। इसके लिए वे चाकलेट खाने के कई फायदे भी बताते हैं। सिर्फ चाकलेट के शौकीन ही नहीं बल्कि शोध भी बताते हैं कि चाकलेट में विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट फ्लैनोनाइड होते हैं जिनमें उम्र के साथ तंत्रिका तंत्र को कमजोर होने से रोकने की शक्ति होती है। चाकलेट में मिलने वाला गैलिक एसिड जैसे फ्लेवोनाइड हृदय को स्वस्थ रखता है। काकोआ में पाए जाने संतृप्त फैटी एसिड होने के बाद भी कोलेस्ट्राल को नहीं बढ़ाते। इसके साथ ही कोकोआ में कैफीन होता है जो विशेष रूप से अवसाद को कम करता है। कोकोआ में ट्रिप्टोफैन भी शामिल है जो एक अमीनो एसिड है और तनाव को कम करने में प्रभावी काम करता है।

दिव्यांश गुप्ता ने बताया कि चाकलेट डे पर वे अपने दोस्त को चाकलेट देंगे। स्कूल के समय से ही वे अपने दोस्तों को इस दिन चाकलेट देते हैं क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके सभी दोस्त तनाव मुक्त रहें खुश रहें। मयंक यादव का कहना है कि वेलेंटाइन सप्ताह का अर्थ सिर्फ किसी एक रिश्ते तक सीमित नहीं है। इसलिए मैं चाकलेट डे पर अपने छोटे भाई और दोस्तों, सभी को चाकलेट का उपहार देता हूं। अपनों के बीच खुशी बांटने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img